मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारियों के मध्य पूर्व में पारित कार्य-विभाजन सम्बन्धी समस्त आदेशों को अवक्रमित करते हुए कार्य-विभाजन निम्नप्रकार किया जाता है-
क्र.सं. |
अधिकारी का नाम |
क्र.सं. |
संकाय |
1 |
श्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी |
वित्त नियंत्रक चकबन्दी |
लेखानुभाग एवं वित्त सम्बन्धी समस्त कार्य |
2 |
श्री तरुण कुमार मिश्र |
संयुक्त संचालक चकबन्दी |
(1) अपर/संयुक्त/उप संचालक चकबन्दी का अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। (2) प्राभारी अधिकारी बैठक। (3) बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी का अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। (4) चकबन्दी अधिकारी/आयतीकरण अधिकारी अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। (5) नजारत/वाहन सम्बन्धी कार्य एवं वाहन चालकों का अधिष्ठान तथा उनसे सम्बन्धित रिट आदि। (6) नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण एवं बैठक। (7) सहायक चकबन्दी अधिकारी/सहायक आयतीकरण अधिकारी का अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। |
3 |
श्री संतोष कुमार सिंह |
उप संचालक चकबन्दी |
(1) जिले के चतुर्थ श्रेणी/आयतीकरण अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। (2) नोडल अधिकारी, पेंशन/सतर्कता सम्बन्धी कार्य। (3) उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के मध्य पदों का विभाजन/ कार्मिकों/ आस्थियों एवं दायित्वों आदि के विभाजन का कार्य। (4) जनसूचना अधिकारी। (5) मीरजापुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं अलीगढ़ मण्डल के प्रभारी अधिकारी शिकायत एवं चकबन्दी कार्यों का अनुश्रवण। |
4 |
श्री विक्रमादित्य वर्मा |
प्रभारी अधिकारी विधि प्रकोष्ठ |
(1) न्यायालयों से सम्बन्धित समस्त रिट याचिकाओं में समयान्तर्गत प्रतिशपथ पत्र दाखिल कराना एवं न्यायालय प्रकरण से सम्बन्धित समस्त प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करना। (2) चकबन्दी योजना से सम्बन्धित समस्त कार्य एवं विधानसभा/ विधान परिषद/ लोक सभा/राज्य सभा प्रश्न /आश्वासन तथा नियम-115 आदि। (3) याचिका प्रकोष्ठ के प्रमुख। (4) देवीपाटन, चित्रकूट धाम, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़ एवं झाँसी मण्डल के प्रभारी अधिकारी शिकायत एवं चकबन्दी कार्यों का अनुश्रवण। (5) चकबन्दी मुख्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी का अधिष्ठान एवं उनसे सम्बन्धित रिट/निर्देश याचिका। |
5 |
श्री अजय प्रकाश दीक्षित श्री अतुल्य सिन्हा, |
चकबन्दी अधिकारी, मुख्यालय |
(1) सामान्य अनुभाग एवं सभी कम्प्यूटरीकरण तथा चकबन्दी दीक्षित मुख्यालय। प्रगति के अनुश्रवण व चकबन्दी कार्यों की प्रगति समीक्षा के प्रभारी। (2) कम्प्यूटर/ केन्द्रीय पुरोनिधानित योजना का कार्य एवं प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय तथा प्रभारी अधिकारी डिस्पैच एवं फार्मों से सम्बन्धित कार्य। (3) निष्प्रयोज्य एवं निष्क्रिय उपष्करों की नीलामी व रिकार्ड रूम के प्रभारी। |
निर्देश:-
- श्री महेन्द्र सिंह, अपर आयुक्त चकबन्दी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ समस्त प्रशासनिक कार्यों के प्रभारी रहेंगे तथा R.T.I. Act 2005 के अन्तर्गत अपीलीय प्राधिकारी रहेंगे।
- नियम-65(2) के अन्तर्गत वादों की सुनवायी एवं उनका निस्तारण श्री महेन्द्र सिंह, अपर आयुक्त चकबन्दी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा किया जायेगा।
- श्री तरुण कुमार मिश्र, संयुक्त संचालक चकबन्दी अपने पटल से सम्बन्धित पत्रावलियाँ अपर आयुक्त के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करेंगे।
- श्री संतोष कुमार सिंह, उप संचालक चकबन्दी, श्री विक्रमादित्य वर्मा, प्रभारी अधिकारी विधि प्रकोष्ठ व श्री अजय प्रकाश दीक्षित, श्री अतुल्य सिन्हा, चकबन्दी अधिकारीगण अपने पटल से सम्बन्धित पत्रावलियाँ वरिष्ठ संयुक्त संचालक चकबन्दी श्री तरुण कुमार मिश्र के माध्यम से अपर आयुक्त को प्रेषित करेंगे तथा अपर आयुक्त चकबन्दी के माध्यम से पत्रावलियाँ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत की जायेंगी।
- चकबन्दी मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण अधोहस्ताक्षरी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य शासकीय कार्य को भी सम्पन्न करेंगे।
- अधिष्ठान सम्बन्धी ऐसे मामले जिनमें कोई भुगतान किया जाना है लेखानुभाग/वित्त नियंत्रक चकबन्दी के माध्यम से प्रस्तुत किये जायेंगे।
- आवंटित मण्डलों के जनपदों की शिकायतों एवं प्रगति आदि का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
परस्पर लिंक अधिकारीगण का विवरण
क्र0 सं0 |
अधिकारी का नाम |
अधिकारी का नाम |
1 |
श्री तरुण कुमार मिश्र, संयुक्त संचालक चकबन्दी |
|
2 |
श्री संतोष कुमार सिंह, उप संचालक चकबन्दी |
श्री विक्रमादित्य वर्मा प्रभारी (विधि प्रकोष्ठ) |